23 Mar 2026, Mon

पुराने मामले में बसपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शेयर करें

मझिआंव थाना क्षेत्र के दुबेतहले गांव के हरिजन टोला निवासी स्वर्गीय चुटुर राम के पुत्र सह बसपा नेता बिगू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि एक पुराने मामले में बिगू राम के खिलाफ गिरफ्तारी वारण्ट(संख्या C/460)निर्गत था, जिसके आलोक में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।उन्होंने बताया कि शाम को गस्ती के दौरान एएसआई आलोक कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *