भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सभा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सभा का आयोजन

अनुप सिंह

पलामू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बी डी राम के पक्ष में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को मोहम्मदगंज प्रखंड के कादलकुर्मी गांव और मोहम्मदगंज स्टेशन रोड बैंक मोड़ महावीर मंदिर के पास पथ सभा का आयोजन किया गया।कादलकुर्मी गांव में आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मानिकचंद्र शर्मा ने किया।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी देश मे शांति व सुरक्षा के साथ देश के हर जाति ,धर्म वर्ग के विकास के लिए एक मिशन के साथ कार्य मे लगे हुए है,उनके मिशन को पूरा करने के लिए पलामू संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार प्रत्याशी वी डी राम को भारी मतों से जिताने की अपील की।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 500 वर्षों से राम मंदिर विवाद को खत्म कर भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाये,देश के मान सम्मान और देश के हर तबके के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे है।मुख्य अतिथि गढ़वा जिला के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा किये गए कार्य से विरोधी हताश हो गए है,केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव के सभी तबके के गरीब को आवास,अनाज,गैस चूल्हा,गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर लोगो को आर्थिक समृद्धि से जोड़ने का कार्य किये है।

कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद सिंह,हुसैनाबादमंडल अध्यक्षअजय गुप्ता,कामेश्वर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।धन्यवाद ज्ञापन नर्वदेश्वर सिंह ने किया।मोहम्मदगंज में सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के नेता कामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का उत्थान हुआ है,मोदी जी लोकप्रियता से घबराकर अपना राजनीतिक जमीन बचाने में झूठे लोकलुभावन वादे के सहारे जनता के कीमती मत को लेने के लिए प्रयास में लगे है,पर देश की जनता विपक्षी के मंसूबे को समझ गयी है,जनता कमल के निशान के पक्ष में तीसरी बार मतदान करने का निर्णय ले चुके है।वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार गरीबो का हक लूटकर अपना झोली भरने में लगी है,रोज लूट के मामले उजागर हो रहे है,ईसिलीये सब विपक्षी घबराए हुए है,उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को पिछली बार से अधिक मतों से जीत दिलाने की अपील की,हुसैनाबाद के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन पासवान ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को सम्मान देने से घबराए हुए विपक्ष संविधान बदलने के झूठे कहानी बनाने मे लगी है,पर जनता अब लालटेन युग से काफी आगए निकल गई है,देश मे पुनः मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बन रही है,हमरे क्षेत्र के संसद देश मे सबसे अधिक मतों से जीते इसके लिए पहले इ वी एम के 3 नम्बर पर कमल के निशान पर बटन दबाकर तब जलपान करना होगा। इस मौके पर गढ़वा जिला के युवा भाजपा महामंत्री संजय कमलापुरी,अर्जुन दास,राजकुमार मेहता,परशुराम सिंह,पंकज सिंह,कामेश्वर मेहता,विजय सिंह,विश्वनाथ चौधरी,सुशील मेहता,सुभाष मेहता,शशि सिंह,अजय पासवान ,अंजू देवी,पंसस अनिता देवी,प्रभु प्रसाद, सी बी रमण सिंह, सहित काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता,समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]