भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत संकल्प यात्रा सह सुझाव पत्र का चलाया मुहिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत संकल्प यात्रा सह सुझाव पत्र का चलाया मुहिम

अनुप सिंह

मझिआंव- भारत संकल्प यात्रा सह सुझाव पत्र यात्रा मुहिम की शुरुआत शुक्रवार को मझिआंव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के आवास से भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सह सुझाव पत्र यात्रा के विधानसभा संयोजक राम लाल दुबे के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामलाल दुबे ने बताया कि संगठन के पहल पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के साथ-साथ आम जनों तक पहुंच रहा है कि नहीं उसी को लेकर भारत संकल्प यात्रा सह सुझाव पत्र यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है। भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है। इस सुझाव पत्र यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के माताओं,बहनों बुजुर्गों नौजवानों सहित अन्य लोगों से अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों के बारे में सुझाव पत्र लिया जा रहा है। लोग अपने मंतव्य को लिखकर इस सुझाव पत्र पेटी में डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें या भी लिया जा रहा है कि क्षेत्र में किस तरह का विकास होना बाकी है और किए गए विकास कार्यों से कितने संतुष्ट हैं।

श्री दुबे ने कहा कि हमारा भारत आज विकसित भारत बनकर तैयार है और हमारे जन-जन के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जीका एक ही संकल्प है विकसित भारत बनाना। अभी भी हमारे देश ही नहीं बल्कि विश्व में भारत का नाम गूंज रहा है। इसलिए मैं आम जनों से आगरा करता हूं कि अपना अपना सुझाव जरूर दें।
सुझाव पत्र यात्रा के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, शशि रंजन दुबे, विरेन्द्र नाथ दुबे उर्फ वीर दुबे, अर्जुन दास, भगवान दत्त तिवारी, विनय पाठक, शवेंद्र पांडे, दीपक कुमार, डॉ धनंजय सिंह, विरेन्द्र पाठक, सच्चिदानंद सिंह, चन्दन कमलापुरी, उमेश कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]