उत्तर कोयल परियोजना उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण करने की मांग हुई तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर कोयल परियोजना उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण करने की मांग हुई तेज

अनुप सिंह

मोहम्मदगंज
उतर कोयल परियोजना सिंचाई विभाग परिसर स्थित परियोजना उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण करने की मांग पंचायत प्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने किया है। लोगों का कहना है कि महिला सहित फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जाता रहा है। सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट तो कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जाता रहा है। हर रोज भी इस मैदान पर फुटबॉल और क्रिकेट के खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आते हैं। बेहतर मैदान उपलब्ध होने की वजह से यहां की फुटबॉल टीम जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर इस प्रखंड का नाम बड़ा करती आ रही है। क्रिकेट में भी कई खिलाड़ी और टीम को दुसरे मैदान व टूर्नामेंट में वाहवाही मिलती है। हाई स्कूल के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष मौकों पर यही खेल मैदान उपयोगी साबित होता है। जिले के बेहतर खेल मैदानों में से अव्वल बताया जाता है, यह मैदान भी है। पोटो हो योजना के तहत भी जरूरी काम किया गया है। मगर सारी अहर्ता पूरी करने पर भी इस मैदान पर स्टेडियम का निर्माण नहीं किया जा सका है। बताया जाता है कि इस मैदान में स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव डीसी के स्तर से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को 5 मार्च 2022 को समर्पित किया गया है। इसमें प्रस्तावित स्थल पर स्टेडियम निर्माण योजना को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया है। जिला पार्षद अंजू देवी,प्रतिनिधि युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,धीरेंद्र बैठा, एनसीपी प्रखंड अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, मुखिया कमला देवी,उपमुखिया रविशंकर सिंह, उमेश राम, पंसस ममता देवी, पूर्व मुखिया पंचम खान ने उक्त प्रस्ताव के आलोक में सिंचाई विभाग मैदान पर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]