संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में दुगोला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में दुगोला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अनुप सिंह

मझिआंव-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता में संत शिरोमणि रविदास जी के मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में मंगलवार की रात्रि दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको मझिआंव जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचायत मुखिया रीता देवी एवं मंदिर पुजारी महावीर राम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दुगोला व्यास गुड्डू हलचल एवं मुस्कान यादव जो बिहार के अरवल से चलकर आए थे। जिनको देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। और दोनों कलाकारों ने लोगों के बीच भरपूर मनोरंजन प्ररोसा। वहीं निर्णायक मंडली कैलाश पासवान, रामप्रवेश राम, डॉक्टर रामसेवक चौधरी के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले व्यास गुड्डू हलचल को चुना। वहीं सम्मानित नागरिक द्वारिका राम एवं जनेश्वर राम के विजेता गुड्डू हलचल एवं उपविजेता मुस्कान यादव को पुरस्कार दिया गया और सौल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बताते चले की संत शिरोमणि रविदास जी की 3 मार्च को चमचमाती संगमरमर के पत्थर की मूर्ति को स्थापना किया गया। उसी दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था लेकिन बे मौसम अधिक वर्षा होने के कारण कमेटी के द्वारा कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। वही यह सभी कार्यक्रम कमेटी अध्यक्ष विजय राम के देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं पंचायत मुखिया रीता देवी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का 15वीं शताब्दी में जन्म हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के दौरान कई धर्म ग्रंथो को अध्ययन किया था। रविदास जी एक महान संत, कवि और समाज सेवक के रूप में जाने जाते थे। मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि संत गुरु थे। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष विजय राम, सचिव सत्येंद्र कुमार रवि, कोषाध्यक्ष उमाशंकर कुमार रवि उर्फ बबलू राम, उपकोषाध्यक्ष बबलू कुमार राम, उपसचिव राहुल कुमार रवि, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, के साथ-साथ युगल राम, सुरेंद्र राम, पिंटू कुमार रवि, संतोष कुमार रवि, सरवन राम, पप्पू राम, भोला प्रसाद, शुनेश्वर राम, प्रहलाद राम, कामेश्वर राम कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]