पलामू व गढ़वा के कुख्यात अपराधी की रांची में गोली मारकर की गई हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पलामू व गढ़वा के कुख्यात अपराधी की रांची में गोली मारकर की गई हत्या

अनुप सिंह

झारखंड की राजधानी रांची अंतर्गत लोअर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को पलामू व गढ़वा के कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार छोटू रंगसाज अपनी पत्नी के साथ बाजार करने आया था। उसी दौरान उसे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। उसके बाद घायल छोटू को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रांची की लोअर बाजार क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास जिस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, उसका नाम छोटू रंगसाज है। वह गढ़वा जिले के रंका का रहनेवाला था। वह कुख्यात अपराधी था। पलामू व गढ़वा के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। छोटू रंगसाज पर गढ़वा जिले के सदर थाने और रंका थाना क्षेत्र में हत्या के सात मामले समेत लूट और डकैती के दो दर्जन मामले दर्ज हैं। हजारीबाग में मारे गए अपराधी भोला पांडेय व पलामू के बॉबी खान से भी इसके तार जुड़े थे। भोला पांडेय और बॉबी खान के मारे जाने के बाद से छोटू रंगसाज गढ़वा जिले में कई कांडों को अंजाम दे चुका था।
वहीं छोटू रंगसाज पुलिस से छुपकर कई वर्षों से रांची में रह रहा था। वहीं शनिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ मार्केट करने गया था।उसी दौरान अपराधियों ने छोटू रंगसाज पर गोलीबारी कर दिया। वहीं गोली चलने के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वहीं रांची क्षेत्र में लगातार हो रहे गोली काण्ड पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]