राजद प्रखंड अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन
अनुप सिंह
पलामू लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। एक तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार बीडी राम जित दिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 सौ का लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी ममता भुइंया को जित दिलाने को लेकर बीएसपी को छोड़ सभी दल लगे हुए हैं। वहीं उसी तरह से कदम बढ़ाते हुए सिर्फ पार्टी के निर्देशानुसार
बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी ममता भुइंया का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव के नेतृत्व में संयुक्त से फिता काट कर उद्घाटन किया गया।
इस दौरान नवल किशोर यादव ने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र से अबकी बार श्रीमती ममता भुईयां की जित पक्की है। श्री यादव ने कहा कि सभी जाति धर्म को लेकर पार्टी चलती है और विकास कार्य को लेकर पार्टी निरंतर ध्यान रखती है। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कांडी राजद प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, बीस शु्त्री अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता, शौकत अंसारी, गुलाम गौस, जवाहिर राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।