टेम्पो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्करते हुए टेम्पो पलटा,3 लोग हुए घायल

oppo_0

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टेम्पो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्करते हुए टेम्पो पलटा,3 लोग हुए घायल

oppo_0

अनुप सिंह

मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा चार मुहान पर बरडीहा की ओर से तेज रफ्तार आ रही JH 14 G- 0509 नंबर टेम्पो ने पृथ्वीपुर की ओर से JH 14A -2294 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए मेन रोड पर ही पलट गई।इस दुर्घटना में अपने ससुराल पृथ्वी पुर आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय बनारसी राम श्याम देव राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टेम्पो सवार घुरुआ गांव निवासी शेख माजिद के 37 वर्षीय पुत्र शेख ईल्फाज एवं ग्राम अधूरा निवासी 60 वर्षीय सरजू राम सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पंचायत मुखिया महताब आलम एवं ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से मझिआंव रेफरल अस्पताललाया गया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर विनोद कुमार सिंह एवं सहयोगी विकास कुमार, राकेश ठाकुर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा श्यामदेव राम एवं शेख अल्फाज को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार टेंपो बरडीहा की ओर से स्पीड में आ रही थी और इस दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पृथ्वीपुर की ओर से खरसोता की ओर जा रहा था और टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। वही दुर्घटना की जानकारी थाना प्रभारी आकाश कुमार को दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक चंदन प्रधान दलबल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों वाहनों को जप्त करते हुए थाना लाया गया।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]