झारखंड में भाजपा द्वारा लोकसभा का एक भी टिकट नहीं दिए जाने पर समाज में तीव्र आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

झारखंड में भाजपा द्वारा लोकसभा का एक भी टिकट नहीं दिए जाने पर समाज में तीव्र आक्रोश

अनुप सिंह

गढ़वा- राजपूत समाज से राज्य में भाजपा द्वारा लोकसभा का एक भी टिकट नहीं दिए जाने पर समाज में तीव्र आक्रोश है। इस कारण राजपूत समाज भाजपा को वोट नहीं देने के फैसले की ओर बढ़ रहा है। क्षत्रिय करणी सेना के गढ़वा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह भाजपा की सोची समझी चाल है। जिसने क्षत्रियों को जान बूझकर नीचा दिखाने की कोशिश की है। कहा कि भाजपा में शामिल क्षत्रपों पर उन्हें तरस आता है। जिन्हें अपने समाज की थोड़ी भी चिंता नहीं है। उनमें से किसी ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व को झारखंड में क्षत्रिय को एक भी टिकट देने का दबाव नहीं बनाया। कहा कि वे लोग ऐसी उपेक्षा के बाद भी भाजपा का झंडा लगाए बड़े शान से घूम रहे हैं। सवालिया लहजे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो समाज का नहीं हुआ वह राज का कभी नहीं हो सकता। झारखंड का संपूर्ण क्षत्रिय समाज आज ठगे जाने से आक्रोशित है। नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने क्षत्रिय मुक्त झारखंड बना दिया है तो हमारा क्षत्रिय समाज ने भी भाजपा मुक्त झारखंड बनाए जाने के लिए संकल्प कर लिया है। कहा कि भारत देश के प्रारंभिक इतिहास से लेकर आधुनिक भारत के लिए अपनी शहादत देनेवालों में क्षत्रियों की संख्या सबसे अधिक है। हम मातृभूमि के लिए गर्दन कटाने वाले हैं यह हमारा गौरव है। आज भी हम राष्ट्र के लिए बलिदान होने वालों में आगे रहेंगे। लेकिन राजनीति में उनकी हिस्सेदारी के सवाल पर उन्हें शून्य किया जाना वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि भाजपा मुक्त झारखंड बनाए जाने की दिशा में इस समाज के कदम बढ़ चुके हैं। शीघ्र ही प्रखंड, जिला व प्रमंडल से लेकर प्रदेश स्तर पर इस अति महत्वपूर्ण विषय को लेकर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, श्रवण सिंह एवं अमरदीप सिंह उपस्थित थे।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]