महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

अनुप सिंह

कांडी : थाना क्षेत्र के डेमा गांव की एक महिला खुशबू देवी पति राम प्रवेश राम ने शुक्रवार को अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने इस मामले को लेकर सदर अस्पताल में देर रात तक हल्ला हंगामा किया। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर मझिआंव थाना के पंचायत व गांव खरसोता के टोला झीना में निवासी मृतका के पिता गोविंद राम ने गढ़वा थाना में इस मामले को लेकर अपना फर्द बयान दर्ज कराया है। कहा है कि अपनी बेटी खुशबू की 2021 में डेमा के राम प्रवेश से शादी किया था। उसे दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार को मेरी बेटी की सबने मिलकर हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। इसमें ससुर नागेंद्र राम, सास, पति राम प्रवेश राम व ननद रविता देवी को शामिल बताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है।
जबकि उनकी मांग पर मृतका का शव उसके मायके भी ले जाया गया था। उसके बाद सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित मुक्ति धाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उसके पति पिंटू राम ने दी। घटना का कारण पति पत्नी में हुए विवाद को बताया जा रहा है। घटना के समय मृतका के ससुर नागेंद्र राम व सास मौके पर मौजूद नहीं थे। जबकि पति रिपेयरिंग के लिए दिया हुआ बाइक लेने दुरान गया था। मृतका अपने पीछे दो साल की एक बेटी छोड़ गई है।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]