बराती से भरी बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त,लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बराती से भरी बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त,लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल

अनुप सिंह

मझिआंव- सतबहिनी तीर्थ स्थल सह मंदिर में शादी समारोह संपन्न के बाद वापसी होने के दौरान कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया मोड़ के समीप यात्री सेट से पहले बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन महिला, पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर पक्ष के पलामू जिले के ऊंटरी रोड थाना अंतर्गत लकड़ही गांव निवासी अमृत रजवार के पुत्र उपेंद्र रजवार की शादी के लिए कांडी थाना क्षेत्र के सतबहिनी तीर्थ स्थल मंदिर ले जाया गया था। वहां से लौटने के क्रम में यह घटना घटी। जबकि कन्या पक्ष के भरत पहाड़ी गांव निवासी लड़की से उपेंद्र की शादी संपन्न हुई है। शादी संपन्न के बाद बर एवं कन्या पक्ष के लोग अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बोलोरो खुटहेरिया यात्री शेड पहले ही सड़क के बगल में पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाराती पक्ष के प्रतिमा देवी 18 वर्ष, शारदा देवी 30 वर्ष, कांति देवी 22 वर्ष, महेंद्र रजवार 25 वर्ष, बोलेरो चालक जितेंद्र कुमार 22 वर्ष घायल हो गए।

वहीं कुछ और लोगों को मामूली चोट लगी है। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कांडी थाना एसआई आदित्य ठाकुर दलबल के साथ घटना स्थल पर और वहां को जप्त किया। जबकि पुलिस प्रशासन पहुंचने से पहले ही सभी घायल और चालक मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंच चुके थे।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]