मझिआंव : खजूरी जलशा ए से किसानों को लाभ पहचाने को लेकर स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा दिए गए लगातार विधानसभा सत्र से लेकर , मंत्रियों तक आवाज उठाए जा रहे हैं। जिसको लेकर शनिवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार रमाकांत कुमार अधीक्षण अभियंता (मेदिनीनगर) पलामू , डेविड तिर्की कार्यपालक अभियंता गढ़वा, अनिल कुमार सहायक अभियंता गढ़वा एवं राजेंद्र कुमार करुणापति त्रिपाठी कनीय अभियंता के द्वारा खजूरी जलाशय एवं बांयी बांकी नहर का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार खजूरी जलाशय का निरीक्षण किया गया है, और इसके साथ-साथ बायीं बांकी नहर का भी निरीक्षण किया गया है। खजूरी जलाशय से किसानों को कहां तक लाभ पहुंच सकता है जिसको देखा गया, और खजूरी जलाशय के क्षेत्र में बायीं बांकी नहर भी निर्माण हो चुका है इसे भी देखा गया है। निर्णय लिया गया कि जल संसाधन विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता के समक्ष सभी बातों को रखा जाएगा और वहां से जो निर्णय होगा, और आदेश दिया जाएगा, उसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा।
बताते चलें कि खजूरी जलाशय निर्माण कार्य वर्षों से लंबित रहने पर क्षेत्र के किसानों की समस्या बनी की बनी रह गई है। वहीं क्षेत्र के किसानों के सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचा जा सके जिसको लेकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा खजूरी जलाशय को लेकर विधानसभा सत्र से लेकर मंत्रियों तक आवाज उठाई हैं और उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि खजूरी जलाशय से बीरबंधा, भुसुआ, लकड़ी,आमर बकोइया,रेसुआ सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचे, और क्षेत्र के किसान अच्छे तरीके से खेती कर सकें। निरीक्षण के दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि भानु पासवान सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।