प्रत्याशीयों को निर्वाचन से संबंधित दी जाएगी जानकारी
अनुप सिंह
मझिआंव: निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम संजय कुमार के द्वारा नगर पंचायत मझिआंव के सभी अध्यक्ष प्रत्याशियों को 7 फरवरी दिन शनिवार को अपराह्न 12:00 बजे अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में एवं निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सह सीओ के द्वारा 1:00 बजे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड अभ्यर्थी/वार्ड पार्षद की बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष मझिआंव में बुलाई गई है। कहा गया है कि निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद/वार्ड सदस्य निर्वाचन के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा पणजी साधारण आदर्श आचार संहिता एवं अन्य से संबंधित प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रखंड सभागार कक्ष में दिनांक 7 फरवरी दिन शनिवार को अपराह्न 12:00 बजे से एवं 1:00 बजे से बैठक आहुति की गई है। सभी वार्ड पार्षद अभ्यर्थियों से यह भी कहा गया है कि सभी अभ्यर्थी निर्देशन पत्र के साथ प्रखंड सभागार कक्ष में स-समय उपस्थित होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में निर्वाचन से संबंधित और भी विशेष जानकारी दिया जाएगा।