कहा पुलिस वाहन लिखी गाड़ी से मर्डर होना है अत्यंत गंभीर विषय, सीबीआई या सीआईडी से हो जांच
विष्णु गुप्ता
झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को सदन के बाहर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया और सरकार का ध्यान बड़कागांव क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएँ, अवैध तस्करी तथा निर्दोष लोगों की हो रही हत्या ,जैसी कार्य पर ध्यान आकृष्ट कराया है। और कहा की ने बड़कागांव के नापोखुर्द में हुए दो लोगों की
रोहित साव एवं प्रदीप साव की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का महौल है। घटना में शामिल सभी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित को इंसाफ मिल सके। विधायक ने पुलिस वाहन लिखी गाड़ी से हुई रोहित साव एवं प्रदीप साव की हत्या की सीबीआई या सीआईडी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
घटना में जिस प्रकार पुलिस वाहन लिखी गाड़ी का उपयोग होने की बात सामने आई है, वह अत्यंत गंभीर विषय है। बड़कागांव क्षेत्र में चल रहे अवैध ड्रग्स, कोयला एवं बालू की तस्करी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
क्षेत्र में लंबे समय से अवैध ड्रग्स, कोयला और बालू की तस्करी खुलेआम चल रही है, जिससे कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन को इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।अवैध तस्करी के वर्चस्व को लेकर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए।
अवैध ड्रग्स, कोयला और बालू के अवैध कारोबार के वर्चस्व को लेकर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। इन सभी घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कठोर सजा मिल सके।बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में निर्दोष विस्थापितों पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमे की न्यायिक जांच हो।
विस्थापित एवं स्थानीय लोगों पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे निर्दोष लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। इसलिए इन मामलों की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अंत में विधायक रोशन लाल चौधरी नहीं जोर देकर यह स्पष्ट कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा और सरकार से इन मांगों पर अविलंब कार्रवाई करना होगा। आगे विधायक श्री चौधरी ने कहा कि जनता के हित के मुद्दों के लिए मैं सड़क से लेकर सदन तक हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा।