17 Apr 2026, Fri

मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांग पुरी नहीं होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई गढ़वा के अंतर्गत मझिआंव प्रखंड एवं अन्य प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा कर्मियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा किया। यह हड़ताल ग्राम रोजगार सेवक सह प्रखंड अध्यक्ष प्रेम राम की अध्यक्षता में की गई। इस संबंध में प्रखंड संघ के अध्यक्ष प्रेम राम ने बताया कि झारखंड राज्य में मनरेगा कर्मचारी संघ के आहवान पर गढ़वा जिला इकाई द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में दिनांक 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक सांकेतिक हड़ताल एवं मांग पूर्ति नहीं होने की स्थिति में दिनांक 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है। जिसको लेकर जिला उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक को भी पत्र दिया गया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के द्वारा अपने क्या लंबित मांगों एवं गढ़वा जिला में कार्य मुक्त मनरेगा कर्मियों के वासी हेतु कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह सांकेतिक हड़ताल है। अगर इस पर भी निर्णय नहीं लिया गया तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की घोषणा की गई है। श्री राम ने कहा कि संघ के बैनर तले मझिआंव, बरडीहा सहित अन्य प्रखंड के मनरेगा कर्मी भी हड़ताल पर हैं। इस दौरान हड़ताल में बीपीओ अजीत कुमार सिंह,जेई जसवंत कुमार, लिपिक अखिलेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक वीरेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र ठाकुर, सुरेश राम सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *