6 Feb 2026, Fri

विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार राजकीय कृत्य उच्च +2 विद्यालय में विधिक सहायता केंद्र से संबंधित दी गई जानकारी

शेयर करें

अनुप सिंह

झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय कृत्य उच्च +2 विद्यालय कांडी में हाई स्कूल लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक रामप्रसाद पाठक के अध्यक्षता में लिटरेसी क्लास सह सशक्तिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन PLV -रामनरेश मेहता, परशुराम,कृष्ण यादव, एवं नवनीत कुमार दुबे के द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए विधिक सहायता केंद्र कांडी के संचालक रामनरेश मेहता ने कहा की बच्चों को अभी से ही अपने अधिकारों और समाज एवं देश के प्रति कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। समाज में अभी भी बहुत सारी कुरीतियां जैसे डायन प्रथा बाल विवाह एवं अन्य अंधविश्वास विद्यमान हैं जिसे दूर करने में खासकर लड़कियां तार्किकता एवं वैज्ञानिक चेतन के माध्यम से अहम भूमिका निभा सकती हैं इन्ही अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने के लिए सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक विरोध के बावजूद लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय खोला और उन्हें समाज में बराबरी के स्थान दिलाने में पुरजोर संघर्ष किया।

दूसरी आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जलवायु परिवर्तन है। जिसके बारे में अनुभवी और विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक रामप्रसाद पाठक तथा PLV रामनरेश मेहता ने विशेष जोर देते हुए कहा वैज्ञानिक चेतना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति और अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है जिससे इन समस्याओं को दूर किया जा सके।

साथ ही अन्य विषय जैसे मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार एव विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया।

लिटरेसी क्लास सह सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में उपस्थित शिक्षक विद्यासागर आशीष, रंजीत पासवान, उपेंद्र राम, चंदन कुमार तिवारी, दिलीप कुमार आदि और सैकड़ो विद्यार्थी भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *