6 Feb 2026, Fri

भाजपा के कार्यकत्ताओं द्वारा भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी प्रखंड में भाजपा के कार्यकत्ताओं द्वारा बुधवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा डुमरसोता मोड़ से प्रारंभ हुआ जो कांडी बाजार के विभिन्न भागों से गुजरा। इसका दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सैनिक जिन्दाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारों से कांडी गुंजता रहा।भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा कि भारत की सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का परिचय दिया है, वह देश को गौरवान्वित करने वाला है। सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा। और सम्मान दिया।

बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब देश आतंकवादी घटनाओं को पूरे दमखम के साथ जवाब देगा। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ अस्थाई रूप से रुका है, बन्द नहीं हुआ है। साथ ही लोगों ने इस दौरान वीर जवानों को सैल्यूट किया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुये कहा कि आज देश रक्षा मामले में किसी भी देश से कम नहीं है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे ताकतवर देश बन गया है। जिसको लेकर मोदी जी ने भी कह दिया है कि आतंकवाद के विरूद्ध भारत की नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी।

इस तिरंगा यात्रा में प्रखंड अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, विनोद प्रसाद, रामलखन प्रसाद, शिव प्रसाद पाण्डेय, भोला मेहता, कुलदिप पासवान, दीलिप पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *