7 Jul 2025, Mon

थाना के कागजातों के निरीक्षण एवं फिटनेस से संबंधित जानकारी दिए पुलिस निरीक्षक

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी थाना का निरीक्षण पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी मझिआंव अंचल के द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान नए चौकीदार को उनके कार्यों से अवगत कराया गया। और थाना के सभी पंजी का निरीक्षण कर अद्यतन करने का दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि 2021 के पूर्व के अनुसंधान हेतु लंबित कण्डों की समीक्षा कर इसी माह डिस्पोजल करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही थाना का साफ सफाई,आम जनता से अच्छा व्यवहार करने एवं शीघ्र गति से उनके समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विशेष कर महिला से संबंधित समस्याओं को तुरंत निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

MV ACT (वाहन जांच) के तहत जांच के क्रम में वैसे व्यक्ति जो आवारा टाइप के हैं या जो क्राइम करते हैं उन्हीं के विरुद्ध करवाई करने, और आम जनता को परेशानी नहीं हो जिसको ध्यान में रखकर वाहन जांच करने के लिए बोला गया है। इसके साथ-साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी, पुलिस एवं चौकीदारों से को फिटनेस के बारे में समझाया गया। साथ ही क्षेत्र में किस तरह से लोगों के साथ व्यवहार करना है और कार्यों को पूरा करना है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी अविनाश राज, एस आई विद्यासागर प्रसाद, रौशन कुमार राम, अरविंद कुमार सिंह, रवि शंकर मिश्रा, जूली टुडू, एएसआई आशीर्वाद महतो, विनय मांझी, अंचल रीडर सुशील कुमार, मुंशी निरंजन कुमार सहित थाना के अन्य पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं चौकीदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *