रमना प्रखंड के गम्हरिया मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रांगण में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन एवं केजीभीके की ओर से संचालित ग्राम सेवा परियोजना अंतर्गत आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष शांति देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार है,इसे लगाना और संरक्षित करना हम सबों की जिम्मेवारी है।
उन्होंने पर्यावरणीय असंतुलन के दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वच्छ,हरित एवम टिकाऊ भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सोनी, गम्हरिया मुखिया पानपति देवी,सिलीदाग मुखिया अनिता देवी,एसबीआई के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, हेडमास्टर विष्णुदेव मांझी,समाजसेवी शिवकुमार सिंह,सूर्यदयाल यादव एवम संतोष यादव ने संबोधित किया। इसके पूर्व जिप अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राए क्रमशः गुंजा कुमारी, अल्पा कुमारी एवम प्रियंका कुमारी को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तकनीकी प्रबंधक राकेश सिंह, परियोजना प्रबंधक अशोक प्रदीप मिंज,मुकेश तिवारी,पूजा कुमारी,फुलेंद सिंह,रुबिया कुमारी,रूपा रानी,अशोक यादव,इंद्रदेव राम,गणेश पासवान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।