17 Feb 2026, Tue

जिले के रामासाहू उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों के बीच जानकारी दी गई

शेयर करें

अनुप सिंह

जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा धीरज प्रकाश के निर्देश पर जिले के रामासाहू उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। सड़क सुरक्षा से संबधित जानकारी प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि व्यस्क होने के उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही वाहन का परिचालन करें। वाहन चलाते समय या वाहन पर बैठने के क्रम में हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग अचूक रूप से करें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिलकुल ना करें। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमो का अनुपालन आवश्यक है। साथ ही छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं जिला परिवहन कार्यालय के नीरज कुमार पांडे तथा विनय तिवारी आदि उपस्थित थें।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *