कांडी-मुख्यालय के पंचायत मुखिया विजय राम ने पंचायत की विकास को लेकर बुधवार को सात सूत्री मांग पत्र स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग किया है।विधायक के निवास स्थान मोरबे में मुलाकात करते हुए उक्त मांग पत्र सौंपे। मुखिया विजय राम ने विधायक से मुलाकात करते हुए बताया कि कांडी पंचायत में विकास के अनेक काम होना अतिआवश्यक है।वारिस होने के कारण बाजार पानी मे तब्दील हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सात सूत्री मांगों में राम अवतार राम के घर से मेन रोड तक दोनों तरफ नाली निर्माण,मेन रोड से नदी तक दोनों तरफ नाली निर्माण,बिजली सब स्टेशन से मेन बाजार चारमुहान तक दोनों तरफ नाली निर्माण,कांडी ब्लॉक से नन्दू पान दुकान तक दोनों तरफ नाली निर्माण,कांडी बाजार चबुतरा से होते हुए जतन प्रसाद के घर तक पीसीसी पथ निर्माण,बिजली ग्रिड से होते हुए गफूर खान के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कराना शामिल है। इससे पूर्व मुखिया ने बुके देकर विधायक का स्वागत किया। विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मुखिया को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी जायज मांगों को हर सम्भव पूरा किया जाएगा।मौके पर डॉ. अनिल प्रसाद,हरिनाथ चंद्रवंशी वार्ड सदस्य विनोद मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।