18 Feb 2026, Wed

अटल मोहल्ला क्लिनिक के नाम बदले जाने पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अन्य भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदले जाने पर नाराजगी जताई है।

रामलाला दुबे ने कहा कि झारखंड सरकार नाम बदलकर झारखंड सरकार श्रद्धेय अटल जी को अपमान किया है।

झारखंड राज्य के निर्माता भारत रत्न सम्मानित राष्ट के नेता पूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई भाजपा ही नहीं पूरे देश के सम्मानित राष्ट नेता में से थे। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी उनका मान सम्मान था। विकट परिस्थिति में भी कई दलों को मिलकर प्रधानमंत्री की जिम्मेवारी का निर्वाहन किया। श्रद्धेय अटल जी ने झारखंड को अलग राज्य का निर्माण किया। इनकी विद्वता त्याग तपस्या से भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था। महान कवि, साहित्यकार, विद्वान संत के नाम पर गरीब मजदूर के त्वरिक इलाज के लिए हर मोहल्ला में सरकार द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपाई जी के नाम से अटल मोहल्ला क्लिनिक खोला गया था। श्री दुबे ने कहा कि राजनीति मानसिकता ग्रसित झारखंड सरकार द्वारा इस किलिनिक का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया गया है। झारखंड की जनता श्रद्धेय अटल जी के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं और करते करेंगे। सरकार इस प्रस्ताव को वापस ले नहीं तो कार्यकर्ता सड़क पर भी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मौके पर पुर्व मुखिया सह भाजपा कार्यकर्ता विनोद प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *