रांची से नई दिल्ली तक चलनेवाली 12877/78 गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मदगंज में करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक विभागीय आदेश से पलामू व गढ़वा जिला के सैकड़ो गांव के लोगो को ठहराव की उम्मीद पूरा होने की आशा है। भाजपा नेता कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद सिंह,मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,सी बी रमण सिंह,मानिकचंद्र शर्मा,नर्वदेश्वर सिंह,दिलीप सिंह मुन्ना, रूपेश सिंह पिंटू,प्रभु प्रसाद,राजकुमार मेहता,धीरेन्द्र कुमार,युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह,नीरज कुमार अग्रवाल ,रामलला दूबे सहित ग्रामीणों ,दुकानदारों ने इस सतत सफल प्रयास के लिए पलामू सांसद विष्णुदयाल राम को हार्दिक शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया है।
लोगों ने कहा कि पूर्व मध्य रेल का मोहम्मदगंज रेल स्टेशन देश के अमृत भारत स्टेशन में शामिल है।मोहम्मदगंज प्रखंड के अलावा उंटारी रोड, कांडी,मझिआंव, भवनाथपुर, केतार,हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो गांव के ग्रामीणों को उक्त ट्रेन के ठहराव से सुविधा मिलेगा।लोग धर्म, शिक्षा और अध्यात्म की नगरी प्रयागराज, उद्योग नगरी कानपुर और देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ जाएंगे।वही दिल्ली सहित प्रमुख ठहराव स्थल से उतर भारत के पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़,उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान,जम्मू कश्मीर राज्य के प्रमुख नगर कस्बो तक आवागमन में काफी सहूलियत होगा।लोगो ने कहा कि मोहम्मदगंज पूर्व मध्य रेल का महत्वपूर्ण स्टेशन है,रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व संग्रह के मानकों व ठहराव के अन्य आवश्यक मानकों को भी पूरा करता है।
मोहम्मदगंज में बिहार झारखंड की महत्वपूर्ण उतर कोयल सिचाई योजना के बराज प्रमंडल ,प्रखंड सह अंचल,पुलिस थाना,कस्तूरबा विद्यालय, वन विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय, केंद्रीय जल आयोग का कार्यालय भी है।मोहम्मदगंज स्टेशन से उतरकर ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल भीम चूल्हा स्थल,कांडी प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी तीर्थ स्थल लोग जाते है।वही कांडी प्रखंड के श्रीनगर के पास सोन नदी पर बिहार राज्य के रोहतास जिलान्तर्गत पंडुका तक निर्माणाधीन पुल के बन जाने से बिहार राज्य के दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का भी रेलहेड मोहम्मदगंज स्टेशन ही होगा।मोहम्मदगंज स्टेशन से जुड़े रेल उपभोक्ताओं में हर्ष है।