अनुप सिंह
गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ” कॉफी विद एसडीएम” के तहत इस सप्ताह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सदस्य डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान न केवल गढ़वा के चिकित्सकों की दैनंदिन और व्यावहारिक समस्याओं को सुना जाएगा बल्कि प्रशासनिक अपेक्षाएँ भी उनके समक्ष रखी जाएंगी। उक्त कार्यक्रम आगामी बुधवार 24 सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।


