19 Feb 2026, Thu

दो नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों ने बाजार क्षेत्र में किए नुक्कड़ सभा,वोट करने का किया अपील

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर निकाय चुनाव की सर गर्मी दिन प्रतिदिन तेज होते जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग संसाधनों से चुनावी प्रचार किया जा रहा है। मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड एवं बकरी बाजार में बुधवार को मारुत नंदन सोनी एवं वीरेंद्र राम उर्फ वीरेंद्र चंद्रवंशी ने अपना चुनावी नुक्कड़ सभा किया। इस दौरान प्रत्याशियों ने पूर्व प्रत्याशियों पर हमला बोलते हुए लोगों को संबोधन किया।

इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने विकास कार्यों एवं भ्रष्टाचार मुक्त सहित अन्य बातों के साथ लोगों से अपील करते हुए 23 फरवरी को वोट करने का अपील किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी एवं वीरेंद्र राम ने कहा कि 23 फरवरी को मतदान करना ना भूले और अपने नगर पंचायत को विकसित, और भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत बनाने के लिए हमें वोट करके जिताएं।

इस दौरान अवध बिहारी सिंह उर्फ माखन सिंह, पिंकू सोनी, व्यवसाय संघ अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक सोनी, धर्मेंद्र पांडे, उज्वल कुमार, मनोज जायसवाल, अवधेश कुमार सोनी

एवं लोहरदगा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गिरजानंदन उरांव, झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु, महासचिव रवींद्र कुमार रवि, बसपा के नेता राकेश कुमार, शुनेश्वर राम, महेंद्र सिंह उर्फ कालिया, सुदामा चंद्रवंशी, प्रेमचंद माली सहित अन्य अन्य समर्थकों ने अपने प्रत्याशी को वोट करने के लिए अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *