मझिआंव: अंचल क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरवा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सरकारी सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीडीओ सह प्रभारी अंचल पदाधिकारी को आवेदन दिया है। इस आवेदन में ग्राम पंचायत मुखिया अख्तर खान के द्वारा आवेदन पर अनुशंसा भी किया गया है। दानिश अहमद, शेख काजिम, दिलबाज खां ,साहिल अहमद, फैजान अहमद सिद्दीकी ,सगीर अहमद, सलाउद्दीन, दया देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र रजवार ,मिथिलेश रजवार, यूनुस खान ,नसरुद्दीन खान, युसूफ अहमद सहित लगभग 81 लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन के माध्यम से कहा गया है कि हम सभी ग्रामीणों का कहना है कि सोनपुरवा मुख्य पथ से पकरिया मोड़ से छपही टोला एवं टिकोरा एवं उरांव टोला, पकरिया टोला एवं बथानी टोला को जाने वाले पथ में खाता संख्या 250 प्लॉट संख्या 752 तथा 833 जो की नक्शा में लाल रंग दर्शाया गया है।तथा सरकारी जमीन पथ का खतियान का प्रमाण संलग्न है।
इस पथ में शमशाद खान पिता स्वर्गीय जमरूद्दीन खान, इसरार खान पिता स्वर्गीय जौआद खान, अजमेर खान पिता स्वर्गीय नजीर आलम खान, तमीज खान पिता महमूद खान एवं अन्य लोगों के द्वारा रास्ता के किनारे काट दिया गया है, इसके साथ-साथ रास्ता के किनारे घर का प्लिंथ एवं रास्ता किनारे पेड़ लगाकर रास्ता अवरूद्ध किया गया है। जिसके कारण आम ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसलिए हम सभी ग्रामीण निवेदन करते हैं कि उक्त सभी रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। वहीं कार्यालय में आवेदन रिसीव किया गया है।