17 Feb 2026, Tue

जिला में 20 फरवरी को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

गढ़वा: झारखंड सरकार के “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय *“दत्तोपंत ठेंगड़ी रोज़गार मेला”* का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला चिनियाँ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय,गढ़वा में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

अब तक 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियों के लिए अपनी आवश्यकताएँ उपलब्ध कराई हैं, *जिनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षणसंस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल,उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक,एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,फेस बिरसा स्किल सेंटर, चिनिया,बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय,चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड,किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल,बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स,एल एंड टी कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं।* इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों हेतु योग्य युवाओं के चयन के लिए मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए निर्देश

जिला नियोजनालय ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर मेला स्थल में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएँ। उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड,निवास प्रमाण पत्र,फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जिला नियोजनालय द्वारा जारी नियोजन कार्ड (यदि पूर्व में निर्गत हो) दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएँ।

जिन उम्मीदवारों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण नहीं है, वे वेबसाइट

www.jharniyojan.jharkhand.gov.in

के माध्यम से अथवा जिला नियोजनालय कार्यालय में जाकर अपना नियोजन पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला नियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने कहा कि यह मेला स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएँ और नियोजित होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *