31 May 2026, Sun

बली बाबा (ब्रह्म बाबा) के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला में हज़ारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर बली बाबा (ब्रह्म बाबा) के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला में हज़ारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए बली बाबा का दर्शन किया एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। साँस्कृतिक कार्यक्रम से पहले शिव ध्वज किया गया।साँस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, सागर प्रजापति, चनर पासवान ,संजीत सिंह ,नवीन शुक्ला, संयुक्त रुप से किया मौके पर विकास सिंह, रोहित सिंह ,अजित सिंह, संतोष सिंह कई लोग मौजूद रहे। विजय हिन्द ने एक से बढ़कर एक कई जादुई खेल से दर्शकों को आकर्षित किया जिसमें दर्शकों के लिए,चाकलेट,मिठाई ,के साथ सर पर आग जालाकर चाय बनाया। मंच संचालन अजित सिंह और नीरज सिंह ने किया।

विजय हिन्द और उनके टीम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विशिष्ट कलाकारी ,कई भोजपुरी फिल्म कर में अभिनय कर चुके और जादूगरी में महारत हासिल करने वाले विजय हिन्द को शील्ड एवं अनेक उपहार से सम्मानित मेला समिति के लोंगो ने किया। मेला समिति के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा बली बाबा के पास जो भी भक्त जो कामना लेकर आता हैं उसे बाबा जी पूरा करते हैं। अजित सिंह ने कहा आने वाला दिन में यह स्थान पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा हम क्षेत्रीय माननीय विधायक श्री अनंत प्रताप देव से मांग किए है आश्वासन मिला भी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *