20 Feb 2026, Fri

बड़ी खबर:मुखिया सहित आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरवा पंचायत क्षेत्र के गोगया टोला में शनिवार को दर्जनों राउंड गोली चलने की खबर सामने आई है। उसके बाद मझिआंव पुलिस हरकत में आई। और आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया है। जिसमें पंचायत मुखिया अख्तर खान पिता असगर खान,याकुब अहमद पिता फारूक अहमद, शेख अजहर पिता शेख अख्तर, फारूक अली पिता स्वर्गीय अहदम शेख सहित 6 से सात लोगों को मझिआंव थाना पुलिस द्वारा पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं पंचायत क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सोनपुरवा क्षेत्र में दो गुटों में गोली चलने-चलाने का मामला कई बार आ चुका है, और कुछ लोगों के चलते निरंतर लोगों में डर बना रहता है कि कभी कोई अनहोनी ना हो जाए। वहीं देर रात समाचार लिखे जाने तक सभी लोग पुलिस हिरासत में हैं। वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि कुछ लोगों को डिटेन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *