4 Apr 2026, Sat

मझिआंव टंकी घाट छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों का हुआ पुनर्गठन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:पानी टंकी घाट छठ पुजा समिती कि बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमानन्द त्रिपाठी उर्फ मुन्ना तिवारी की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुआ। जिसमे छठ महापर्व के अवसर पर सर्वसम्मती से कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मती से साहिल जायसवाल को अध्यक्ष,विक्की सिंह एवं राहुल जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, अभिषेक कमलापुरी एवं आदर्श सौन्डीक को उपाध्यक्ष,विकास सौन्डीक को महामंत्री एवं भानु सिंह को कोषाध्यक्ष एवं प्रकाश गुप्ता(टूटू) को मंत्री बनाया गया।

जबकि मोहित कमलापुरी,सुजल जायसवाल, रोशन कुमार,शुभम कुमार जायसवाल, अभिनय गुप्ता, राजू सोनी, आनंद जायसवाल,मिथलेश कुमार, कुंदन गुप्ता, मुकेश जायसवाल, रणवीर सिंह ,गौतम सोनी एवं नरेंद्र सोनी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इसी तरह राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाल ब्रह्मचारी साधु बाबा केशव नारायण दास को मुख्य संरक्षक बनाया गया। साथ ही प्रेमानंद त्रिपाठी, धनंजय सोनी, अभिमन्यु सिंह, बाबूलाल तिवारी, शिव शंकर कमलापुरी, वीरेंद्र सौंडिक, राकेश श्रीवास्तव, दीपक चंद्रवंशी, गोल्डन सिंह, अशोक चौरसिया, सनेस जायसवाल उर्फ कक्कू, अरविंद सिंह तथा प्रेमचंद चंद्रवंशी को संरक्षक बनाया गया.बैठक में पानी टंकी छठ घाट पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *