19 Feb 2026, Thu

महान कल्ब के सदस्यों ने धनतेरस व दीपावली त्योहार के अवसर पर एसडीएम से की औपचारिक भेंट

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरसोता के महान कल्ब के सदस्यों ने धनतेरस व दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार से औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान महान क्लब के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय कमलापुरी, सचिन, रौशन प्रसाद, संचालक रामाशंकर प्रसाद, विपिन चंद्रवंशी अन्य सदस्यों ने एसडीएम सर को अंग वस्त्र प्रदान किया, और भगवान गणेश, मां लक्ष्मी एवं सरस्वती के चित्र भेंट किया।

इसके साथ-साथ एसडीएम संजय कुमार के कार्य सैली, और निरंतर जनता के हित में कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं महान कल्ब के सदस्यों ने आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर 27 अक्टूबर को जागरण कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *