बरडीहा थाना क्षेत्र के दो लोगों का खोया हुआ मोबाइल को बरामद कर दोनों मोबाइल धारकों को सोमवार को थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने सौंप दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पहला मोबाइल धारक सलगा गांव निवासी हीरा लाल यादव तथा दुसरा श्याम कुमार यादव का मोबाइल चार माह पूर्व गुम हो गया था ,जिसे बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था ,जिसे सीबीआई आर पोटल के माध्यम से बरामद कर दोनों को सौंप दिया गया , दोनों मोबाइल धारक अपने खोये हुए महंगे मोबाइल मिलने से काफी खुशी जाहिर किया ,तथा थाना प्रभारी श्री सिंह का आभार व्यक्त किया।