6 Feb 2026, Fri

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत दोनों प्रखंड मुख्यालय में मनाया गया रजत जयंती

शेयर करें

अनुप सिंह

झारखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में रजत जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रतिमा स्थापित कर मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्रीमती कनक, प्रखंड प्रमुख आरती देवी,झारखंड आंदोलनकारी सदस्य वीरेंद्र नाथ दुबे,जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, रेलवे सलाहकार संजय कमलापुरी, विधायक प्रतिनिधि भानु पासवान, वीरेंद्र सोनी एवं इमरान खान सहित कार्यक्रम में शामिल तमाम प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के द्वारा बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।

इसी प्रकार बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा आयोजित रजत जयंती के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित तमाम जनप्रतिनिधियों, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इसके पश्चात मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी के सक्रिय सदस्य वीरेंद्र नाथ दुबे एवं अर्जुन दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी के सदस्य मनीष कुमार पाठक को भी शॉल देकर सम्मानित किया।

इस दौरान बीडीयो श्रीमती कनक एवं राजेश कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनरेगा संचालित सभी तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारकर विकास कार्यों को गति देना और सभी आदिवासियों,मूलवासी एवं ग्रामवासियों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने से ही अलग झारखण्ड राज्य की स्थापना का मूल उद्देश्य पूरा होगा. इसके लिए हम सभी को विकास की गति को सतत बढाते रहने का संकल्प लेना चाहिए।

इसी प्रकार कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *