5 Feb 2026, Thu

आंगन बाड़ी सेवानिवृत पर्यवेक्षिका को पदाधिकारी एवं कर्मियों ने आयोजन कर किया विदाई

शेयर करें

मझिआंव सीडीपीओ कार्यालय के आंगनवाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) श्रीमती सुमित्रा देवी के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ श्रीमती कनक एवं सीओ प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित थीं। सबों ने बारी-बारी से सेवा निवृत हो चुकी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुमित्रा देवी को अंग वस्त्र के साथ-साथ उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मौके पर दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके कार्यकाल किए गए कार्यों को काफी सराहना की। मौके पर अंचल नजीर प्रेम शंकर मिश्रा, प्रखंड नाजिर जितेंद्र सिंह,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर प्रभा देवी, एवं सुमित्रा कुमारी सहित संगीता देवी, शीला देवी, अनुराधा देवी, कल्पना देवी, मालती देवी, सरिता देवी, सविता देवी, बिंदा देवी, रीमा देवी, मीरा देवी व अन्य मझीआंव व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *