11 Dec 2025, Thu

अभाविप ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की पुण्यतिथि

शेयर करें

सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रिंस

अनुप सिंह

कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कांडी इकाई द्वारा शनिवार को नगर सह मंत्री आयुष दुबे की अध्यक्षता में संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि “सामाजिक समरसता दिवस” के रूप में मनाई गई। स्मार्ट क्लासेस कोचिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह व कोचिंग संचालक नीरज कुमार सहित समस्त छात्र छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन की गई। वहीं संबोधित करते हुए प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद जिस प्रकार भारत में सभी के लिए एक कानून तथा अखंड भारत के निर्माण की बात कर रही है। ठीक उसी प्रकार बाबा साहब अंबेडकर भी भारतीय समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की बात करते थे। इसलिए आज भी अंबेडकर का विचार हमारे लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने स्वतंत्र भारत को जहां एक सशक्त व सर्वमान्य संविधान दिया वहीं छुआछूत जात पात भेदभाव धर्म संप्रदाय जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अन्य लोगों ने भी वंचित वर्ग के अधिकारों के प्रति बाबा साहब के संघर्षों पर जोर दिया। मौके पर बाबूलाल कुमार, सूर्यकांत कुमार, मुस्कान कुमारी, ब्यूटी कुमारी, खुशी कुमारी, सलोनी कुमारी, दीपक कुमार, रोहित कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *