6 Feb 2026, Fri

प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन द्वारा किया गया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन की प्रखंड इकाई द्वारा 14 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मजदूर यूनियन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अशोक पाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि खजूरी नावाडीह,बीरबंधा,भूसुवा,एवं आमर गांव पूर्णतः कृषि आधारित गांव है जिसे नगर पंचायत से अलग करने के लिए ग्रामीणों द्वारा कई आंदोलन किए गए साथ ही ऊंचा अधिकारियों को पत्र लिखा गया। इसके बाद भी उक्त चार गांव को नगर पंचायत से अलग नहीं किया गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने लोकसभा एवं विधानसभा सहित तीन चुनावों का वोट बहिष्कार भी किया था,इसके बाद पदाधिकारियों द्वारा उपरोक्त गांवों को नगर पालिका से अलग करने के लिए सार्थक प्रयास करने का आस्वासन दिया गया था लेकिन कोई प्रयास नही किया गया। धरना के अंत में बीडीओ सह प्रभारी अंचल पदाधिकारी श्री मति कनक के माध्यम से उपायुक्त गढ़वा को 14सूत्री मांग पत्र भेजा गया। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व के खजूरी नावाडीह पंचायत में शामिल गांवों को नगर पंचायत से अलग करने,सभी पंचायत में धान क्रय केंद्र पैक्स खोलने, आधार कार्ड से धान खरीदने, खजूरी डैम के नहर के अधूरे काम को मुआवजा देकर पूरा करने, वन भूमि पर जोत कोड़ करने के लिए वन पट्टा एवं सामुदायिक पट्टा देने, त्रुटि पूर्ण हाल सर्वे रद्द करने, रजिस्टर टू से किसानों का जमीन ऑनलाइन करने,नगर पंचायत के किसानों का होल्डिंग टैक्स माफ करने, नगर पंचायत के किसानों का बिजली बिल व कर्ज माफ करने, भूमिहीन किसानों को दो-दो एकड़ भूमि वितरण करने एवं खजूरी जलाशय के डूब क्षेत्र के किसानों का मुआवजा संबंधित केस फाइनल करने सहित 14 सूत्री मांगे शामिल है।

मौके पर धरना प्रदर्शन में अशोक पाल, ईबरार खान देवनाथ रजवार,हेमंत सिंह खरवार, राजेश उरांव,डोमन रजवार, श्रवण विश्वकर्मा, आदम अंसारी, बृजनंदन मेहता, विनय पाल ,अवधेश पाल, उपेंद्र पाल, लगन चौधरी, जसीमुद्दीन अंसारी, देवंती कुँवर एवं मूर्ति देवी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *