6 Feb 2026, Fri

मंत्री की माताजी के निधन पर विश्रामपुर विधायक ने अंतिम संस्कार में शामिल दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:झारखंड सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कोटे के माननीय मंत्री आदरणीय श्री संजय प्रसाद यादव जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस शोकपूर्ण अवसर पर विश्रामपुर के विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह सुल्तानगंज घाट पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।

विधायक श्री सिंह ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है, और उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल, शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

इस अवसर पर मंत्री एवं विधायक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *