टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत मझिआंव रेफरल अस्पताल में बुधवार को 8 पंचायत के मुखिया को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी का मूर्ति देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें मझिआंव प्रखंड के पांच पंचायत एवं कांडी के तीन पंचायत के मुखिया का नाम शामिल है।
जानकारी देते हुए टीवी विभाग के एस .टी .एस. कन्हैया कुमार ने बताया कि मझिआंव प्रखंड के टड़हे पंचायत, सोनपुरवा पंचायत ,करमडीह पंचायत,तलशबरिया पंचायत, एवं बोदरा पंचायत तथा कांडी पंचायत,शिवपुर पंचायत, एवं बलियारी पंचायत के मुखिया को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी का चित्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उक्त सभी 8 पंचायत टीवी (यक्ष्मा रोगमुक्त)के लिए सभी मुखिया को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह मझिआंव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा: गोविंद प्रसाद सेठ एवं एस टी एस कन्हैया कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि सभी बाकी बच्चे हुए पंचायतों में भी लगातार टीवी उनमुलन को लेकर कैंप लगाया जाता है,तथा रेफरल अस्पताल एवं सभी उपस्वास्थ्य केंद्रो पर नि:शुलक टीवी की दवा सरकारी दी जाती है,साथ ही उचित परामर्श भी दिया जाता है ,तथा खान पान रहन सहन सहित अन्य की जानकारी दी जाती है।
इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ, जिला यक्ष्मा कार्यक्रम समन्वयक डॉ: पूरषेश्वर मिश्रा, स्टॉल्स अरविंद अग्रवाल बीपीएम शिवनारायण मंडल लाइव टेक्नीशियन अनुज कुमार एवं रवि कुमार तथा मुखिया: पुनम सिंह ,मोसर्रत जहां, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, इंदल सिंह मुखिया विजय राम, पुरुषोत्तम कुमार रवि, सोनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।