6 Feb 2026, Fri

युवा समाजसेवी ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को आवेदन देकर नगर पंचायत सहित जिला में कंबल एवं अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग की

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:-ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण नगर पंचायत मझिआंव के युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को आवेदन देकर मझिआंव नगर पंचायत सहित पूरे गढ़वा जिले में कंबल एवं अलाव व्यवस्था करवाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि आए दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके करण सारा जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

नगर पंचायत क्षेत्र में गरीब,वृद्ध,बेसहारा एवं असहाय सहित आम जनजीवन ठंड के प्रकोप के चपेट में है। कहा गया है कि इस कपकपाती कड़ाके की ठंडी में जनता अबुआ सरकार से कंबल एवं अलाव व्यवस्था की आस लगाए बैठी है। परंतु दिसंबर के महीना तकरीबन समाप्ति के कगार पर है। इसके बावजूद भी किसी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी के द्वारा आम लोगों को ठंड से राहत की किसी प्रकार की व्यवस्था अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *