5 Feb 2026, Thu

प्रकृति की गोद में बसे प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष के स्वागत को लेकर उत्साह और मस्ती का माहौल रहा, ऐतिहासिक स्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़

शेयर करें

अनुप सिंह

झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत प्रकृति की गोद में बसा मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष के स्वागत को लेकर उत्साह और मस्ती का माहौल रहा। शांति और सौहार्द के साथ लोगों ने पिकनिक का आनन्द लिया और विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर पूरे वर्ष सुख शांति और समृद्धि का कामना किया।युवाओं का समूह,फैमिली ग्रुप और मित्र मंडलियां स्थानीय स्तर पर डी जे और छोटे आयोजनों के साथ उत्साहित थिरकते दिखे।

विधि व्यवस्था और सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी नारायण सोरेन के नेतृत्व और निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी पिकनिक स्थल पर मुस्तैद सक्रिय रहे। प्रखंड क्षेत्र के भीम चूल्हा स्थल,भीम बराज डैम,भौराहा पहाड़ पर बने आई बी(निरीक्षण भवन);सिताचुआ, काशीस्त्रोत डैम,पंसा सूर्य मंदिर, कोयल नदी किनारे,भौराहा पहाड़ में बने रेलवे सुरंग के पास, पहाड़ पर ,कोडेड गोरिया बड़ा तालाब के पास सहित जंगल मे टीला पर ,कोयल और सोन नदी के संगम पंसा गांव सूर्य मंदिर के पास लोगो ने पिकनिक का आनन्द लिया। सबसे ज्यादा चहल पहल भीम चूल्हा और भीम बराज के पास रहा। जहाँ लोगो ने शिव मंदिर और पातालपुरी हनुमानजी का दर्शन किया।

बताया जाता है कि पांडव जब वनवास पर थे तो यहां होकर गुजरे थे जिसका पत्थरों पर पद चिन्ह का निशान है और पांडवों के द्वारा तिन पत्थरों को एक जगह रख कर बड़े कढ़ाह में भोजन बनाया गया था। जिसको देखने के लिए भी भीड़ जुटी हुई थी।पिकनिक के साथ भीम बराज डैम में बोटिंग का मजा लिया। बोटिंग के लिए उत्साही लोगों का कतार दिखा। पूरी व्यवस्था के लिये बोटिंग मैनेजमेंट कमिटी के लोग पुलिस प्रशासन और मन्दिर में पुजारी गंगा तिवारी सक्रिय रहे। वोटिंग के लिए निर्धारित समय 5:00 रखा गया है, लेकिन उसके बावजूद भी काफी लोगों की भीड़ जुटी रही और वोटिंग बंद होने के बाद सैकड़ों लोग निरास होकर वापस चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *