5 Feb 2026, Thu

लगातार चोरी की घटनाओं एवं उद्भेदन नहीं होने से व्यवसाईयों में नाराजगी

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:-नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसाईयों में भय के साथ ही आक्रोश व्याप्त है।इधर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर व्यावसायी संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी ने थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो को आवेदन देकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में पेट्रोलियम बढ़ाने के साथ ही चोरी में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मझिआंव क्षेत्र में पिछले 5 दिनों में दो व्यवसाई सहित एक सरकारी विद्यालय के आईसीटी कंप्यूटर लैब में चोरी की घटना ने प्रशासनिक महकमा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

मौके पर अध्यक्ष नीरज कमलापुरी,विवेक सोनी,सूचित कमलापुरी,बिट्टू पांडे,खुशी जयसवाल, अमरनाथ सोनी, टिंकू तिवारी, अरविंद कुमार, टुकू कमलापुरी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *