22 Mar 2026, Sun

फरार चल रहे वारंटियों के घर न्यायालय के आदेश पर की गई कुड़की-जब्ती

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे छह आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कुड़की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के घर से सामान जब्त किया। कांडी थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध कांडी थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज थी। पहली प्राथमिकी कांड संख्या 46/25, दिनांक 8 मई 2025 को और दूसरी प्राथमिकी कांड संख्या 61/25, दिनांक 22 जून 2025 को मारपीट के संबंध में दर्ज की गई थी।

जिन आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई, उनमें मुख्य रूप से राजेश्वर यादव उर्फ भूडाडी यादव (पिता स्वर्गीय बगाशी यादव), कबूतरी देवी (पति राजेश्वर यादव), दशरथ यादव, ऊदल यादव, पागा यादव उर्फ राहुल यादव शामिल हैं, जो सभी खरौंधा गांव के निवासी हैं। इन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

एएसआई आशीर्वाद महतो ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए राजेश्वर यादव के घर कुड़की की कार्रवाई की गई। मौके पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता, एएसआई आशीर्वाद महतो, एसआई रॉबिन उरांव समेत स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थी। पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *