22 Mar 2026, Sun

रख-रखाव के आभाव में जर्ज़र हालत में मौसम सूचक यन्त्र एनीमोमीटर

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना – प्रखंड परिसर में स्थित मौसम सूचक यन्त्र रख रखाव एवं देखभाल के आभाव में जर्ज़र एवं झाड़ियों से घिर गया है। रखरखाव के आभाव में इस मौसम सूचक यन्त्र प्रखंड में मौसम सम्बन्धित अग्रणी सुचना नहीं दे रहा। जिससे प्रखंड के ग्रामीण किसान, पशुपालक मौसम अनुसार फसल एवं मवेशीयो कि सुरक्षा हेतु प्रबंध नहीं कर पा रहे है। मौसम सूचक यन्त्र क्षेत्र में होने वाले मौसम परिवर्तन के बारे में जानकारी देती है जैसे हवा कि दिशा, तापमान में उतार चढाव, बादल,वर्षा।

मौसम परिवर्तन कि जानकारी प्रखंडवासियो को हो जाता लेकिन इसकी जर्जर स्थिति रखरखाव के आभाव में हो गया। जिससे मौसम सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी से प्रखंडवासी वंचित है।

इस सम्बन्ध में प्रखंड कृषि प्रभारी के प्रभार में (भीएलडब्लू) रविन्द्र राम ने बताया कि इस सम्बन्ध में कोई भी दिशा निर्देश विभाग से प्राप्त नहीं है और नहीं रखरखाव के लिए कोई निर्देश मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *