23 Mar 2026, Mon

पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बेहद ख़ुशी की बात,यहां भी गरीब रथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव, जल्द दिखाई जाएगी हरी झंडी

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू:माननीय सांसद विष्णु दयाल राम उर्फ बीडी राम के वर्षों के प्रयासों के फलस्वरूप राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव आज स्वीकृत हुआ और जनता की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हुयी।


श्री राम ने कहा कि बहुत जल्द उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर विधिवत रूप कार्यक्रम आयोजित कर हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) झारखंड एवं बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यापारियों, मरीजों एवं दिल्ली आने-जाने वाले आम यात्रियों द्वारा यात्रा की जाती है। उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन जो कि पलामू संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है। उक्त ट्रेन के ठहराव होने से मोहम्मदगंज प्रखंड, हैदरनगर प्रखंड, एवं कांडी प्रखंड तथा बिहार की सीमा से लगे कई गाँवों के लोगो को आवागमन होगी सुगम। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री नियमित रूप से राँची, नई दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर जाते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता द्वारा मुझे बार-बार इस विषय पर अभ्यावेदन प्राप्त होते रहता था। राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव से कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, यात्रियों का आर्थिक बोझ कम होगा एवं पलामू संसदीय क्षेत्र के सीमावर्ती बिहार के ग्रामीण इलाकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

माननीय सांसद ने उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु लोकसभा में नियम 377 के तहत एवं शून्यकाल में मामले को उठाया तथा मंडल एवं जोनल स्तर की बैठको मे भी उठाते रहा। साथ ही माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग किया था।

माननीय सांसद ने इसके लिए मैं देश के यस्शवी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं आदरणीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उक्त बात की जानकारी माननीय सांसद बीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *