22 Mar 2026, Sun

विधायक श्री चौधरी ने नापोकलां में हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव: प्रखंड के छोटकी नापो कलां स्थित काली पूजा स्थल पर अब अंधेरा श्रद्धालुओं की राह में बाधा नहीं बनेगा। सोमवार को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा स्थल पर नवनिर्मित 12 मीटर हाई मास्ट लाइट का विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

विगत कई वर्षों से काली पूजा और मेले के दौरान पर्याप्त रोशनी न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक रोशन लाल चौधरी को अवगत कराया था। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल लाइट लगवाने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा

“मेरा एकमात्र लक्ष्य बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए मैं 24 घंटे समर्पित भाव से कार्य कर रहा हूँ। क्षेत्र के विकास में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी किसी भी समस्या को सीधे उनके समक्ष रखें, ताकि उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके।

कार्यक्रम उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से

गणेश साव (मुखिया, नापो खुर्द पंचायत),गणेश साव (पंचायत समिति सदस्य),पूनम साव (सांसद प्रतिनिधि),विजय यादव (पूर्वी मंडल अध्यक्ष),संदीप कुशवाहा (केंद्रीय सदस्य),गौतम वर्मा (आजसू प्रखंड अध्यक्ष),राजा खान, खेमलाल महतो, बेचन साव, सोहनलाल मेहता, सुरेंद्र दांगी, तुलेश्वर राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *