10 Feb 2026, Tue

दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े रहे विधायक, अंतिम संस्कार में शामिल हुए

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड अंतर्गत करुई गांव निवासी स्वर्गीय बलदेव सिंह जी के सुपुत्र प्रदीप सिंह के निधन पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह उनके दाह-संस्कार में सम्मिलित हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बताते चलें कि रविवार को एक सड़क दुर्घटना में प्रदीप सिंह की मौत हो गई थी।

इसी क्रम में कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरीया पंचायत के गोसांग गांव निवासी, मुखिया पति एवं शिक्षक स्वर्गीय विनोद राम के निधन पर माननीय विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह उनके दाह-संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चलें कि इस दुखद घटना के बाद रविवार को भी विधायक नरेश प्रसाद सिंह शोकाकुल परिवार से मिले थे।

विधायक ने कहा कि स्वर्गीय विनोद राम जी एक कर्मठ, ईमानदार एवं समाज के प्रति समर्पित शिक्षक थे। उनका असामयिक निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

माननीय विधायक ने इस दुःखद अवसर पर कहा कि वे हर सुख-दुःख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बताते चलें कि शिक्षक सह मुखिया पति विनोद राम की मौत हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद शिक्षा जगत एवं अन्य क्षेत्रों में मातम छा गया। वहीं विनोद राम का अंतिम संस्कार चिरकुही पानी टंकी कोयल नदी घाट पर किया गया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *