मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के बने हुए लगभग 16 साल बीतने के बावजूद भी सर्वांगीण विकास नहीं होने के कारण तथा कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध होते आया है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि आचार संहिता लगने के बाद भी लोग अपनी मांगों को नियमानुसार रख रहे हैं।जिसमें वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित रपूरा के सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर नगर पंचायत क्षेत्र से हटाकर बोदरा ग्राम पंचायत में करने की मांग की गई है।जिसमें दिए गए आवेदन प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली, झारखंड सरकार के राज्यपाल कार्यालय ,मुख्यमंत्री झारखंड सरकार ,गृह सचिव झारखंड सरकार, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम उर्फ बीडी राम , विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह, जिला उपायुक्त गढ़वा, एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मझिआंव को देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि हम सभी रपुरा गांव के ग्राम वासी नगर पंचायत में हैं जबकि मूल रूप से हम लोगो का मुख्य आधार कृषि है,जिसे नगर पंचायत शहरी क्षेत्र में शामिल होने के कारण हम लोगों को ग्रामीण क्षेत्र का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है ,जिससे कृषि कार्य में विकाश नहीं है पा रहा है ,और विकास कार्य से बंचित रह जा रहे हैं। इसे अविलंब तत्काल हटाते हुए पहले की भांति बोदरा पंचायत ग्रामीण क्षेत्र में करने की मांग की गई है। जिससे की दोहरी टैक्स की मार झेल रहें हैं।हम सभी इस वार्ड नंबर 2 के सभी लोगों को उससे निजात मिल सके। साथ ही यह भी लिखा गया है कि हम लोगों का जो रपुरा ग्राम नगर पंचायत में किया गया है, वह किसी भी दृष्टिकोण से चाहे संस्कृति जीवन शैली हो या विकास कार्य से किसी भी हाल में शहरी क्षेत्र के लायक नहीं है, जिसे अविलंब नगर पंचायत से अलग करने की मांग की गई है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि हम सबों को दिखा दो बीघा जमीन है वह भी टैक्स देने में ही चला जाएगा, जबकि हमारे क्षेत्र में विकास के नाम पर एक दुकान भी नहीं है। मांग करने वालों में संत कुमार पांडेय , प्रमोद कुमार पांडेय उर्फ नागेंद्र पांडेय, विरेंद्र पाण्डेय,ललित कुमार पांडेय, नितेश कुमार पांडे सुशील पांडे प्रियंका पांडेय, देव कुमार पांडेय, अनिल पांडेय, नंदकुमार पांडेय, संजू देवी, शांति देवी, बलराम पांडेय, हरिओम पांडेय, शीला देवी , शोभा पांडेय ,अनूप पांडेय, सुमित्रा देवी ,पुष्पांजलि देवी, सुषमा देवी ,देवेंद्र पांडेय, चांदनी देवी ,बलराम पांडेय ,पुष्पा देवी, नीतू देवी, सुनीता देवी ,रेणुका देवी, मुकेश तिवारी ,गिरजा शंकर पांडेय, विजय पांडेय, अभिषेक पांडेय, प्रमिला देवी, वीरेंद्र कुमार पांडेय, राजेंद्र पांडेय, सरिता देवी ,सत्येंद्र पांडेय, आयुष पांडेय, मधु पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय,मंजू देवी, ऋषि पांडेय,ओमप्रकाश उपाध्याय, सहित काफी संख्या में ग्रामीणों का नाम शामिल है।