14 Feb 2026, Sat

बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों के साथ हुई बैठक

शेयर करें

अनुप सिंह

रमना प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाले 39 मुख्य पथ के दोनों किनारों तथा उससे जुड़ी गली-मोहल्लों में अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की| बैठक में स्थानीय दुकानदारों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य पथ के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने, गली-मोहल्लों की नालियों और पीसीसी सड़कों को पूरी तरह मुक्त रखने, दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाने तथा घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़ा-कचरे को कचरा वाहन में ही डालने पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रमुख ने कहा कि अतिक्रमण के कारण प्रखंड मुख्यालय का क्षेत्र सिमटता जा रहा है। जिससे आवागमन और साफ-सफाई की समस्या बढ़ रही है। इसमें बदलाव लाना जरूरी है। वहीं अंचलाधिकारी विकास पांडेय ने कहा कि प्रभावित लोगों को पहले ही सूचना भेजी जा चुकी है। सभी लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार चंद्रवंशी, मुन्ना प्रसाद, बिरैची पासवान समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर बलजी प्रसाद, लाल बाबू गुप्ता, ब्रह्मदेव शर्मा, योगेंद्र यादव, मंतोष कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक प्रसाद, जगनारायण प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *