14 Feb 2026, Sat

दुर्गा मंदिर व मानस मंदिर प्रांगण का चंम्पानल ख़राब श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

शेयर करें

गर्मी की दस्तक के साथ ही शुरू हुई पानी की समस्या

उमेश कुमार

सिलीदाग दुर्गा मंडप परिसर के बिगड़ा हैंडपम्प भक्त जनों के साथ-साथ राहगीरों को हो रही परेशानी । गर्मी के दस्तक के साथ ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में जलस्रोत सूखने लगे हैं। हैंडपंप हो या कंुआ हर जगह स्थिति बिगडती दिखाई देने लगी है। जहां पानी की समस्या खडी होने लगी है। गांव के अधिकांश मोहल्ले की संपूर्ण पेयजल हैंडपम्प पर टिका है

सिलीदाग के स्कूल तीन मुहान मोहल्लों में हैंडपंप बिगत दो माह से ख़राब पड़ा है

सिलीदाग में ऐसे कई मोहल्ले है। जहां पानी की समस्या खडी होने लगी है। जैसे की रमना मानस मंदिर, रमना कब्रिस्तान,सिलीदाग स्कूल टोला, थाना मोड़ रमना के समीप सभी चंम्पाकल ख़राब पड़ा है।

गांव के अधिकांश मोहल्ले की संपूर्ण पेयजल व्यवस्था चंम्पानल पर निर्भर है। इसका असर सिलीदाग 8 वार्ड दुर्गा मंदिर मोहल्ले में जो हैंडपंप है।वह पिछले एक माह से बिगड़ा हुआ है। सिलीदाग तीन मुहान चौक पर लगा जलमिनार लेकिन हैंडपंप खराब हैं। जिससे मोहल्ले के कई परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा हैं। जिनके घरों में मोटर पंप लगा हुआ है उनको तो किसी तरह की परेशानी नहीं होती, लेकिन जिनके यहां मोटर पंप नहीं है। वह तो हैंडपंप का ही उपयोग करते हैं। सिलीदाग स्कूल तोला पर जहां हैंडपंप लगा हुआ है। जो कि चल नहीं रहा है। इसके कारण वहां मोहल्ले लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है ठीक उसी तरह रमना हाईस्कूल प्रांगण में जो हैंडपंप है उसका भी हाल बेहाल है,यहां तो पीएचडी विभाग व पंचायत के दावे फेल हो रहे है। प्रखंड के लोगों का कहना है की चंम्पानल बनवाने के लिए आवेदन देने के बाद भी काम नहीं होता। प्रखंड के पंचायत सचिव को कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई। लेकिन हैंडपंप का सुधार कार्य नहीं हो सका। इसके चलते मोहल्ले वालों को गर्मी की दस्तक पड़ते हीं झेलना पड़ रहा है। फिर भी पंचायत की तरफ से कोई भी निराकरण नहीं निकला जा रहा है।

गर्मी बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पानी की समस्या आने लगी है। जलस्रोत कुएं और हैंडपंप सूखने लगे यहां कुएं और हैंडपंप सूखने के साथ ट्यूबवेल से भी कम मात्रा में ही पानी निकल पा रहा है, जो आने वाले दिनों में स्थिति बिगड़ने लगी है

पूरा नहीं हो पाया पेयजल योजना का कार्य

पानी की समस्या विकास खंड रमना प्रखंड के अधिकतर गावों मे बनी हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के तहत नल जल योजना विभाग द्वारा प्रखंडों के हर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में लाखों की लागत से पाइप लाइन डाली गई व टंकी का निर्माण किया गया।लेकिन अब तक योजना पूरी नहीं होने से इन गांवों में इस गर्मी में भी योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। ग्रामीणों में आक्रोश है। जगह-जगह बने बड़ा टंकी हाथी के साबित हो रहा है जैसे में पुराने थाना के पीछे बना हुआ बड़ा दो टंकी कम्प्लीट हुए सालों गुजर जाने के बाद भी चालू नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *