7 Mar 2026, Sat

नापोखुर्द गांव में घटना को लेकर की बैठक, गांव में सुधार के लिए कई प्रस्ताव पारित

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द गांव में गुरुवार रात्रि दो लोगों की निर्मम हत्या एवं छह लोगों को घायल कर देने घटना मामले को लेकर खेल मैदान में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नापोखुर्द पंचायत के मुखिया गणेश साव एवं संचालन चंदर साहू के द्वारा किया गया। जिसमें गांव में सुधार के लिए कई विसंगतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत में हार्डकूप संचालित नहीं किया जाए एवं पंचायत से बाहर के हार्डकुप में भी कोयला नहीं देने का निर्णय लिया गया है। वही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बाजार चार्ट चौक चौराहे स्कूल के सामने मंदिर के सामने खेल मैदान मुरली पहाड़ इत्यादि धार्मिक स्थान एवं सार्वजनिक स्थानों पर महुआ शराब गांजा चरस अंग्रेजी शराब आदि मादक पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर उन पर ₹21000 सामाजिक दंड लगाया जाएगा तथा सामाजिक एवं कानूनी कार्रवाई के भागीदारी होंगे। अगर कोई भी नव युवक एवं व्यक्ति किसी भी गिरोह से संबंध या तालुकात रखता है तो उसे एवं उसके अभिभावक से ₹100000 का सामाजिक दंड लिया जाएगा।

एवं उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा, एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तथा पंचायत में ताश ,जुआ नहीं खेला जाए। मनोरंजन के उद्देश्य से भी नहीं खेल सकते हैं। पकड़े जाने पर उनसे भी ₹21000 का आर्थिक जुर्माना लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत को सुसज्जित करने की बातें कही गई है ताकि पंचायत में किसी प्रकार की मारपीट अशांति ना हो। बैठक में मुख्य रूप से हीरालाल साहू, चंद्रिका साहू, सोना साहू ,महावीर साहू, लालमोहन साहू ,दीपक साहू, सूरज कुमार, हिमांशु कुमार, धनेश्वर राणा ,संजय साहू, गणेश राणा, रूपलाल साहू ,गोपी साहू, मुकेश कुमार पासवान, विनोद कुमार ,विजय कुमार साहू, दिनेश साव, प्रकाश कुमार, विनोद मुंडा ,महेंद्र साव, कुलेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *